फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The ultrasound facility has been stalled in the Regional Hospital Una for the last two months.

Una News: ऊना अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से दो माह से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद

Thu, 09 Oct 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
The ultrasound facility has been stalled in the Regional Hospital Una for the last two months.
निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हैं मरीज
विज्ञापन

1500 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे
रोजाना गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पिछले लगभग दो महीनों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप पड़ी है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का तबादला 8 अगस्त को हो गया था, जिसके बाद से यह सेवा बाधित है।रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के चलते अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। जहां पहले गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी, वहीं अब निजी लैब में एक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 1500 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों ने सरकार से क्षेत्रीय अस्पताल में शीघ्र नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में रोजाना औसतन 100 से 200 गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात हैं, जो नियमित जांच के दौरान मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं। पहले यह जांच अस्पताल में निशुल्क हो जाती थी, लेकिन अब रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में स्थापित हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन भी करीब दो महीने से बंद पड़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक मशीन बंद रहने से तकनीकी खराबी की संभावना भी बढ़ जाती है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर की जानी है, लेकिन तब तक मरीजों की परेशानी कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर सरकार और विभाग को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
विधायक सतपाल सत्ती ने जताई चिंता
ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती क्षेत्रीय अस्पताल में करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, परंतु सुविधा न होने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का पक्ष
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। विशेषज्ञ की तैनाती विभाग के स्तर पर ही की जाएगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed