{"_id":"657b3f7adf9111cb78089ca9","slug":"the-tender-for-the-drinking-water-tank-to-be-built-worth-rs-106-crore-will-be-held-in-10-days-una-news-c-93-1-una1001-13242-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 10.6 करोड़ से बनने वाले पेयजल टैंक का 10 दिन में होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 10.6 करोड़ से बनने वाले पेयजल टैंक का 10 दिन में होगा टेंडर
विज्ञापन
ऊना। हरोली के पोलियां बीत बल्क ड्रग पार्क के लिए पंजुआणा में बनने वाले प्रशासनिक भवन के लिए बुनियादी सुविधाओं संरचना शुरू हो गई है। 15 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का टैंक निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अगले 10 दिन में इसके लिए टेंडर लगाए जाएंगे। जल शक्ति विभाग की ओर से इसके लिए प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां पर पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 10.6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टैंक निर्माण के साथ साथ यहां पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी बड़ी राशि से किया जाएगा। टैंक निर्माण कार्य को लेकर बीते दिनों शिलान्यास उपमुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री की ओर से किया जा चुका है।
बल्क ड्रग पार्क का निर्माण पोलियां बीत में करीब 2,000 हजार करोड़ रुपये की लागत से होना प्रस्तावित है। इसमें कार्यरत अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के लिए प्रशासनिक ब्लॉक वालीबाल के करीब पंजुआणा में भूमि चिह्नित गई है। आने वाले समय में यहां प्रशासनिक ब्लॉक बनेगा। इसमें यहां पर प्रतिदिन 15 लाख प्रतिदिन क्षमता के पेयजल टैंक निर्माण को किया प्रस्तावित है। इसका जिम्मा जल शक्ति विभाग ऊना के पास है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को विभाग की ओर से पूरा किया जा रहा है। टेंडर अगले दस दिन में विभाग की ओर से लगाया जाएगा। आवंटन होते ही टैंक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पूर्व विभाग की ओर से बल्क ड्रग पार्क के लिए पोलियां बीत में प्रदेश का सबसे बड़ा पेयजल क्षमता का टैंक निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
टेंडर आवंटन होते ही टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल टेंडर को लेकर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। -पुनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना