फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The team will be formed by bidding for players on the lines of IPL

Una News: आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की बोली लगाकर बनाई जाएगी टीम

Sun, 10 Aug 2025 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The team will be formed by bidding for players on the lines of IPL
थानाकलां टाइटन्स की धमाकेदार होगी एंट्री : राहुल
विज्ञापन

सितंबर 2025 में बसोली ग्राउंड में आयोजित होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी, टीम की जर्सी होगा लॉन्च
यूपीएल में खिलाड़ियों का नीलामी से होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी अंडर प्रीमियर लीग (यूपीएस) में इस बार नई टीम थानाकलां टाइटन्स जोरदार एंट्री करने जा रही है। यह पहली बार है जब थानाकलां क्षेत्र से एक क्रिकेट टीम आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की बोली लगाकर बनाई जा रही है। टीम के गठन और खरीद प्रक्रिया को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। टीम के मालिक के रूप में राहुल शर्मा एवं अन्य का नाम सामने आया है। इनका लक्ष्य केवल टूर्नामेंट जीतना नहीं, बल्कि थानाकलां के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना भी है। राहुल शर्मा का मानना है कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए कॅरिअर का सुनहरा अवसर है। टीम की कमान एक अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी जाएगी, जो शानदार बल्लेबाजी, तेज फील्डिंग और रणनीतिक सोच के लिए जाने जाते हैं तथा पहले भी कई स्थानीय टूर्नामेंटों में अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सितंबर 2025 में बसोली ग्राउंड में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी, टीम की जर्सी लॉन्च और भव्य उद्घाटन समारोह दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। थानाकलां और आसपास के क्षेत्रों में इस नई टीम की शुरुआत को लेकर गजब का जोश है। सोशल मीडिया पर टीम के नाम, लोगो और खिलाड़ियों की संभावित सूची को लेकर चर्चा जोरों पर है। युवा खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में शामिल होकर अपने हुनर को साबित करने को तैयार हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब सितंबर का बेसब्री से इंतजार है, जब थानाकलां टाइटन्स पहली बार यूपीएल के मैदान में कदम रखेगी और अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed