फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The team of Child Welfare Committee Hamirpur was honored.

Una News: बाल कल्याण समिति हमीरपुर की टीम को किया सम्मानित

Fri, 05 Jun 2026 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jun 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
The team of Child Welfare Committee Hamirpur was honored.
ऊना। बाल कल्याण समिति हमीरपुर के चेयरमैन मनीष राणा और उनकी पूरी टीम का ऊना में विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ऊना बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट ओंकार कपिला, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस विशेष मौके पर हमीरपुर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन मनीष राणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान समिति के माध्यम से ऊना जिले में काम करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव रहा। हमारा हमेशा यही प्रयास रहा कि अतिरिक्त कार्यभार होने के बावजूद, ऊना के किसी भी जरूरतमंद या संकटग्रस्त बच्चे के मामले में कोई देरी न हो और उन्हें त्वरित न्याय व संरक्षण मिल सके। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से ऊना जिले में स्थायी समिति न होने के कारण हमीरपुर बाल कल्याण समिति की टीम ही यहां का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थी। अब ऊना में नई समिति के गठन के बाद, इस टीम द्वारा दी गई उत्कृष्ट और निरंतर सेवाओं के लिए इन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed