फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The team from Shimla investigated the disturbances in Gagret Hospital, recorded the statement of the staff

शिमला से आई टीम ने गगरेट अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर की जांच, स्टाफ के बयान दर्ज

Wed, 25 Aug 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The team from Shimla investigated the disturbances in Gagret Hospital, recorded the statement of the staff
The team from Shimla investigated the disturbances in Gagret Hospital, recorded the statement of the staff
ऊना। गगरेट अस्पताल में व्यवस्थाओं पर सवाल उठने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अस्पताल का दौरा दिया। शिमला से आई टीम ने एक्सपायर दवा जलाने का मामला, सीवरेज पर ढक्कन का मामला, रोगी कल्याण समिति के पैसे समय पर जमा न करवाने का मामले सहित कई मसलों को लेकर जांच की। इस दौरान अस्पताल में तैनात स्टाफ बयान भी कलमबद्ध किए गए।
विज्ञापन

गगरेट अस्पताल में कुछ दिन पहले एक्सपायर दवा और उन्हें जलाने का मामला सामने आया था। इस मामले को संज्ञान में लेकर उपायुक्त ने रिपोर्ट तलब की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने निदेशक स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इस पर निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक डॉक्टर का तबादला गगरेट से चुवाड़ी के लिए कर दिया था। इस प्रकार की शिकायतें मिलने के बाद बुधवार को शिमला से आई टीम ने स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इन मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई हो सकती है। जांच के लिए पहुंची टीम की रिपोर्ट सौंपने के बाद यह तय हो पाएगा कि किस पर और किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम में विशेष कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्का गुप्ता भी शामिल हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की।

स्वास्थ्य निदेशक को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
इस संबंध में बीएमओ गगरेट डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बुधवार को शिमला से आई टीम ने गगरेट अस्पताल को लेकर सामने आई शिकायतों के संबंध में पूछताछ की गई। टीम की तरफ से रिपोर्ट निदेशक स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। गगरेट अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार जांच की गई है और अस्पताल स्टाफ के बयान लिए गए हैं। रिपोर्ट कंपाइल करके निदेशक स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। इसके बाद निदेशक स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed