फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The tableau of Mother Durga will come out in Santoshgarh on October 13

संतोषगढ़ में बुधवार को निकलेगी मां दुर्गा की झांकी

Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Mother Durga will come out in Santoshgarh on October 13
मां दुर्गा की झांकी के लिए तैयारी करते हुए। - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में लगभग आठ दशकों से दुर्गा अष्टमी मनाने की परंपरा कायम है। मान्यता है कि इस रोज लोगों को मां दुर्गा और भैरव नाथ के दर्शन होते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहता है।
विज्ञापन

बुधवार को दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा और भैरव नाथ की झांकी निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राचीन झांकी को रंग-रोगन कर नया रूप दिया जा रहा है। नगर देवता माने जाने वाले बाबा नांगा जी के समय से ही इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लगभग आठ दशक पहले लकड़ी से बनी भव्य पालकी में मां दुर्गा और भैरव नाथ को उठाकर हजारों लोग शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। नगर के ब्रहनंद की बैठक के नाम मशहूर स्थान से शोभा यात्रा शुरू होती है। शोभायात्रा का रोचक तथ्य यह है कि यहां खाली पालकी को 10 से 15 लोग आसानी से उठा लेते हैं। वहीं मां दुर्गा एवं भैरव नाथ को झांकी में बैठाने के बाद दैवीय शक्ति से पालकी का भार इतना बढ़ जाता है कि सैकड़ों लोगों के लिए भी झांकी को उठा पाना कठिन हो जाता है। दिन के साथ रात के वक्त में भी ग्राम देवता बाबा नांगा जी के समाधि स्थल पर मां दुर्गा और भैरव नाथ की झांकी निकाली जाती है। नगर के विक्रम चब्बा, रमेश चंद का कहना है कि कई दशकों से दुर्गा अष्टमी मानाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे आज भी लोग श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाने के लिए नगर और समीपवर्ती गांवों के लोग इस दिन झांकी निकालने के लिए नगर में जुटते हैं। बाबा नागा ड्रामाटिक क्लब के प्रधान शिव कांत पराशर, निदेशक सरवन सैनी का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 अक्तूबर को शाम पांच बजे माता रानी की झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed