फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The streets of Una city will shine with Rs 1 crore

Una News: एक करोड़ से जगमगाएंगी ऊना शहर की गलियां

Thu, 07 Nov 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
The streets of Una city will shine with Rs 1 crore
शहर के एमसी पार्क में रात के समय पुलिस करेगी गश्त
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में लिए कई अहम फैसले
दिसबंर के अंत तक 300 लावारिस कुत्तों की होगी नसबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद ऊना की आम बैठक वीरवार शाम को नगर परिषद कार्यालय में हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और नई लाइटों को लगाने के लिए एक करोड़ का बजट भी पारित हुआ। शहर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने की। वार्ड पांच में डंगे के निर्माण को लेकर मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा ट्रक यूनियन के समीप गली के निर्माण को लेकर भी सभा ने मंजूरी प्रदान की। ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए निजी कंपनी को काम सौंपने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर भी बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद शहर में दिसंबर तक 300 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। शहर के वार्ड तीन में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर भी हाउस ने अपनी सहमति जताई। शहर के वार्ड एक और आठ में उचित मूल्य की दुकान खोलने को लेकर भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही नगर नगर परिषद के चतुर्थ श्रेणी 18 कर्मचारियों को प्रति कर्मचारी लंबित 20 हजार रुपये प्रदान करने को लेकर भी मंजूरी मिली। इसके अलावा वित्त वर्ष में नगर परिषद के बजट को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। वेतन और पेंशन के लिए चार करोड़ रुपये, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च करने को लेकर मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद पुरी, पवन कुमार कपिला, सीमा देवी, परमजीत कौर, अंजू, अमरजोत सिंह बेदी, ममता कश्यप, उर्मिला देवी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार सहित नप के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed