फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The story tells the story of Lord Shiva's marriage.

Una News: कथा में सुनाया भगवान शिव विवाह का प्रसंग

Sun, 14 Dec 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
The story tells the story of Lord Shiva's marriage.
साईं मंदिर हरोटी ओयल में शिव विवाह प्रसंग से भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। हरोटी ओयल स्थित साईं मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने भगवान शिव के विवाह का दिव्य प्रसंग श्रद्धालुओं को भावपूर्ण ढंग से सुनाया। कथा के दौरान किए गए मनोहारी वर्णन से समूचा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के वातावरण से सराबोर हो गया। आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे तप, त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग मानव जीवन को संयम, साधना और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे और मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed