संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। पांच जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक ओडिशा के कटक में आयोजित होने वाली 33वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश की 27 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। इस टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 24 खिलाड़ी शामिल हैं, जो महिला एवं पुरुष वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। लड़कियों की टीम में तविशा, शिरीन, सादिया, अक्षिता, मिष्टी, कशिश, नियति, अक्षिता, आशिया, मन्नत, इंगित एवं काश्वी को मौका मिला। वहीं, लड़कों में स्वास्तिक, अनुकशित, शौर्य, आकाश, कनिष्क, अभिजीत, प्रियांश, हर्षिल, अनिरुद्ध, केशव, प्रणव एवं संजीव शामिल हैं। टीमों के साथ अमन गुलेरिया एवं रिधिम जग्गी प्रबंधक के रूप तथा तनुराग कोच के रूप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।