फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The spirit of faith remains vibrant in Chintpurni even after the fair.

Una News: मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था की रौनक

Mon, 31 Aug 2026 11:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
The spirit of faith remains vibrant in Chintpurni even after the fair.
मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद रविवार को भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार शाम तक करीब 10 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके थे। मेले के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बाद भी मंदिर परिसर और बाजार में रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी होने के बावजूद मंदिर में व्यवस्थाएं सामान्य रहीं।
विज्ञापन

रविवार को मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु रिपन कुमार, पूजा देवी, कविता, यशपाल, सिद्धांत सूद, अमित कुमार, रोहित कुमार, तमन्ना और शुभम ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर उन्हें बेहद शांति और सुखद अनुभूति हुई। मेले के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में व्यवस्थाएं ठीक होने के कारण उन्हें दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
श्रावण अष्टमी मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे थे। मेला समाप्त होने के बाद रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या रही। इससे चिंतपूर्णी बाजार में भी रौनक देखने को मिली। दुकानदारों और कारोबारियों के चेहरे पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से खुशी नजर आई।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के बाद रविवार को भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रहीं। सुचारु और सुविधाजनक दर्शन करवाने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed