फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The speaker of the assembly will hoist the tricolor on Independence Day

Una News: स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

Wed, 13 Aug 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
The speaker of the assembly will hoist the tricolor on Independence Day
आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का रहेंगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे 14 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे शिमला से ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम को पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और जिला वासियों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी परेड में भाग लेंगे। आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन अभियान, कृषि एवं बागवानी विभाग तथा डीआरडीए की योजनाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed