{"_id":"6814cdcac31ba0e82f07a83b","slug":"the-spark-of-carelessness-caused-devastation-wheat-crop-in-16-kanal-area-turned-to-ashes-una-news-c-93-1-una1002-152883-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लापरवाही की चिंगारी ने मचाई तबाही, 16 कनाल क्षेत्र में गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लापरवाही की चिंगारी ने मचाई तबाही, 16 कनाल क्षेत्र में गेहूं की फसल राख
Sat, 03 May 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 May 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
बाथू उद्योगिक क्षेत्र में एक झुग्गी में लगी आग को बुझााते दमकम कर्मी । स्रोत विभाग
ऊना। हरोली थाना क्षेत्र के तहत घालूवाल गांव में वीरवार शाम खेत में आग लगाने से बड़ा नुकसान हो गया। खेत में गेहूं के अवशेष जलाने के प्रयास में लगाई आग ने रफ्तार पकड़ ली और फैलते हुए साथ लगते खेतों तक पहुंच गई। इससे 16 कनाल भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई और सात किसानों की तूड़ी भी जल गई।
शिकायतकर्ता ओम प्रकाश निवासी घालूवाल ने पुलिस को बताया कि उसने ठेके पर ली गई 16 कनाल जमीन पर गेहूं की फसल उगाई थी। मगर पड़ोस के खेत में रविंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने अवशेष जलाने के लिए आग लगा दी, जिसको वह काबू नहीं कर सका। आग फैलते हुए उसकी फसल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग 16 कनाल गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा साथ लगते खेतों में किसान राम दास, गुरदई, मंगत राम, दोला राम, हजुरा सिंह, रत्नी देवी और किरपाल सिंह की तूड़ी के ढेर भी जलकर राख हो गए।
दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पुलिस ने रविंद्र सिंह निवासी सलोह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाथू में झुग्गी जली, पांच को बचाया गया
दूटाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे एक झुग्गी में आग लग गई। अग्निशमन चौकी टाहलीवाल की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में एक झुग्गी पूरी तरह जल गई और लगभग 8,000 रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, आसपास की पांच झुग्गियों को बचा लिया गया। अग्निशमन चौकी प्रभारी सुनील दत्त के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।