फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road was blocked due to debris falling at Chalal scissors turn, causing traffic jam for an hour.

Una News: चलाल कैंची मोड़ पर मलबा गिरने से सड़क बाधित, एक घंटे तक लगा जाम

Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The road was blocked due to debris falling at Chalal scissors turn, causing traffic jam for an hour.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी-अटारी मार्ग वाया धर्मपुर-कोटली सड़क पर चलाल कैंची मोड़ के पास शुक्रवार को अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति इतनी गंभीर थी कि दोपहिया वाहन चालकों को भी मुश्किल से ही रास्ता मिल पाया। जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राजकुमार, संतोष कुमारी, रामसिंह, बबली देवी, कांता देवी और मीना देवी ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। बरसात के मौसम में इस स्थान पर अक्सर मलबा गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे बार-बार यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क को बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed