{"_id":"68ee36eb0fd05b32310b5ebb","slug":"the-road-in-ward-six-of-ghanari-panchayat-is-badly-damaged-una-news-c-93-1-ssml1047-168848-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घनारी पंचायत के वार्ड छह में रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घनारी पंचायत के वार्ड छह में रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ग्रामीण आए दिन हो रहे परेशान, पैदल चलना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। धरातल पर सरकारों के विकास के दावों की सच्चाई कुछ और ही बयां करती है। इसका उदाहरण गगरेट उपमंडल की पंचायत घनारी के वार्ड नंबर छह में देखने को मिल रहा है। बरसात के दौरान यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन मौसम खुल जाने के बावजूद इसकी मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि इस रास्ते पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को कई बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस समस्या की शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से की है, परंतु हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। वार्ड नंबर छह की पंच बेबी कौंडल का कहना है कि इस संदर्भ में प्रधान को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में घनारी पंचायत के प्रधान विचित्र सिंह ने बताया कि बरसात के कारण कार्य करना संभव नहीं था। अब मौसम अनुकूल है और जल्द ही रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि मामला संज्ञान में है और पंचायत प्रधान को मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।