फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road from the district headquarters to Ghaluwal bridge is in bad condition.

Una News: जिला मुख्यालय से घालूवाल पुल तक जाने वाली सड़क बदहाल

Sun, 04 Jan 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The road from the district headquarters to Ghaluwal bridge is in bad condition.
कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त और कई जगह पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन लीक
विज्ञापन

सड़क पर जमा हुआ पानी
वाहन चालकों को रोज हो रही परेशानी, रात के समय हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय से घालूवाल-झलेड़ा पुल तक जाने वाले पुराना होशियारपुर मार्ग पर असुविधाओं की भरमार है। यह महत्वपूर्ण मार्ग लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग की अनदेखी का शिकार बनता जा रहा है। कुछ महीने पहले टारिंग किए जाने के बावजूद सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस स्थिति के बावजूद संबंधित विभागों ने मरम्मत के कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जानकारी के अनुसार पुराना होशियारपुर मार्ग पर शहरी इलाके से ही समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लाल सिंगी पुल से पहले ही सड़क में गड्ढे नजर आने लगते हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे बने नाले में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन में कई महीनों से लीकेज है। सड़क के दूसरी ओर भी पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी रिसने के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी के पास नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन यह अभी भी अधूरा है। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। करीब 100 मीटर तक सड़क कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिससे दैनिक यातायात प्रभावित हो रहा है और हादसों का खतरा बना रहता है। लगभग 150 मीटर आगे जाने पर पेयजल पाइपलाइन से रिसाव जारी है, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। दिन और रात वाहन चालकों को इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस समस्या का सामना लोग पिछले लगभग दो साल से कर रहे हैं। इसके आगे भी सड़क मार्ग दो अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। कुल मिलाकर वाहन चालकों को सड़क पर अनेक गड्ढों से होते हुए घालूवाल पुल तक पहुंचना पड़ता है।
पंजाब और हिमाचल के लिए है महत्वपूर्ण मार्ग
पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यह मार्ग दोनों राज्यों के बीच आवाजाही का प्रमुख साधन है। प्रतिदिन यहां हजारों वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की अनदेखी गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता केएस ठाकुर ने बताया कि पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग की समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां जल्द ही मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed