फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road connecting Dhalwadi is on the verge of closure, the concern of the villagers increased

Una News: धलवाड़ी को जोड़ने वाली सड़क बंद होने की कगार पर, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

Thu, 07 Aug 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Dhalwadi is on the verge of closure, the concern of the villagers increased
स्थानीय लोगों ने की आपदा प्रबंधन के मांगी मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। धलवाड़ी गांव को चिंतपूर्णी और अमलैहड़ से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। यह सड़क न केवल गांव को बाहरी दुनिया से जोड़ती है, बल्कि ग्रामीणों की जीवन रेखा के रूप में भी कार्य करती है। यदि समय रहते आवश्यक कदम न उठाए गए, तो यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आवाजाही को बाधित कर सकता है।


मुख्य सड़क के साथ-साथ पंचायत मार्ग, जो धलवाड़ी को बनसेहड़ा से जोड़ता है, भी खतरे में है। पिछले वर्ष इस मार्ग को जेसीबी मशीनों और पाइपलाइन की मदद से चौड़ा किया गया था, लेकिन कार्य के दौरान तकनीकी मानकों की अनदेखी और भूमि सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती गई। इसके चलते भारी बारिश में भूस्खलन की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी के अंधाधुंध इस्तेमाल से उनकी निजी भूमि और सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। अब सवाल उठता है कि इस क्षति की भरपाई कौन करेगा। क्या विकास कार्यों के नाम पर भविष्य की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन विभाग से मांग की है कि पूरे मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और सरकारी व निजी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायित्व तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed