फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The repair work of the railway gate troubled the drivers for quarter of an hour, there was a jam.

Una News: रेलवे फाटक के मरम्मत कार्य ने पौना घंटा परेशान किए वाहन चालक, लगा जाम

Thu, 19 Sep 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The repair work of the railway gate troubled the drivers for quarter of an hour, there was a jam.
अरनियाला में हमीरपुर ऊना मार्ग पर रेलवे फाटक के मरम्मत कार्य के चलते बा​धित मार्ग और लगा वाहननो
ऊना। रेलवे बोर्ड की ओर से ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग स्थित अरनियाला रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य वाहन चालकों सहित राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना। बिना किसी सूचना के कार्य शुरू होने की सूरत में यह आलम देखने को मिला, जिससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब पौना घंटा तक चले मरम्मत कार्य से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं और घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहना पड़ा। इस परेशानी के बीच हमीरपुर, बंगाणा, दियोटसिद्ध आदि को जाने वाली बसों में श्रद्धालु खूब परेशान हुए। सड़क पर लगे जाम की अव्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन का प्रबंध विफल दिखा। इस दौरान लोगों ने जमकर पुलिस प्रशासन को कोसा। जानकारी के अनुसार सुबह 10:30 बजे के बाद रेलवे की ओर से स्थानीय अरनियाला स्थित रेल क्राॅसिंग फाटक की मरम्मत के चलते वाहनों के लिए एकाएक बंद कर दिया गया। इस बीच देखते ही देखते यहां चंद मिनटों में वाहनों का लंबा जाम लग गया। हालांकि पौने घंटे के अंतराल में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही खुली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राहगीर एवं वाहन चालकों में गौरव, सन्नी, हरीश कुमार, लवली, नरेश ने बताया कि उन्हें अरनियाला फाटक के करीब जाम में फंसे हुए आधा घंटे से ज्यादा समय हो गया है। व्यवस्था के लिए प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई भी यहां शून्य ही रही है। हालांकि रेलवे पुलिस जवानों ने फाटक पर वाहनों की रोकथाम के लिए प्रबंध संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान का कहना है कि इस बारे पुलिस को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि उसी हिसाब से ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जा सके। इससे आम जनता और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आगे इस दिशा में धरातल पर काम पुलिस स्तर पर ही किया जाना है।

बाक्स
डीएसपी ऊना अजय ठाकुर का कहना है कि फाटक वाले एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए प्रशासन से निर्देश हुए हैं। जल्द ही यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed