फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The problem of stray animals has become serious in Gagret area

Una News: गगरेट क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या बनी गंभीर

Tue, 08 Jul 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
The problem of stray animals has become serious in Gagret area
हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
विज्ञापन

मवा कहोलां के युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकराई, झाड़ियों में जा गिरे

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में सड़कों पर लावारिस पशुओं की समस्या गंभीर चिंता का विषय बन गई है। लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। खासकर सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार दोपहर को भी संघनई गांव में ऐसी घटना सामने आई, जब दो बाइक सवार युवकों की गाय से टक्कर हो गई। गगरेट से अपने घर जा रहे मवा कहोलां के युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई और दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें झाड़ियों से बाहर निकाला। दोनों ने हेलमेट लगाए हुए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। लावारिस गायें और बैल सड़कों पर झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इससे अकसर सड़क हादसे होते हैं। सड़कों पर लावारिस पशुओं की मौजूदगी से यातायात तो बाधित होता ही है, आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर बेसहारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे किसान भी परेशान हो जाते हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। टोकन लगे पशुओं के बारे में मालिकों से जानकारी ली जाए। गोशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए, पशुओं को पकड़ने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed