फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The President of Bar Association Patiala arrived to support the lawyers

Una News: बार एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष वकीलों को समर्थन देने पहुंचे

Fri, 08 Aug 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
The President of Bar Association Patiala arrived to support the lawyers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल (ऊना)। प्रशासन और बीबीएमबी से नाराज़ होकर बार एसोसिएशन नंगल की ओर से आठ दिन पहले शुरू किया गया नो वर्क आंदोलन लगातार जारी है। इस आंदोलन को पंजाब-हरियाणा बार एसोसिएशन का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। बार एसोसिएशन जिला पटियाला के अध्यक्ष बलवीर सिंह टोहाना, पूर्व अध्यक्ष केपीएस घुम्मन और जिला श्री आनंदपुर साहिब बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुनीष शर्मा भी नंगल पहुंचे। वरिष्ठ वकीलों ने स्पष्ट कहा कि नंगल बार एसोसिएशन की लड़ाई पूरी तरह जायज है। उनका कहना था कि जहां भी कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होता है, वहां वकीलों के बैठने के लिए केबिन अनिवार्य रूप से बनाए जाते हैं, लेकिन नंगल में उलटा हो रहा है। यहां वकीलों के बैठने की कोई व्यवस्था ही नहीं है। वकीलों ने जब पार्किंग वाली जमीन पर अस्थायी केबिन बनाए तो उन्हें रोक दिया गया और प्रशासन की ओर से जो वादा किया गया था, उसे पूरा करने में अब टालमटोल की जा रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवदीप सिंह हीरा और वरिष्ठ वकील एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बीबीएमबी को साफ शब्दों में बता दिया गया है कि यदि उन्हें यहां से हटाना है तो पहले किसी अन्य उपयुक्त स्थान की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed