{"_id":"6984a6a6af7acd228702f32b","slug":"the-posts-of-35-panchayat-secretaries-have-been-vacant-for-a-long-time-with-each-secretary-handling-more-than-two-panchayats-una-news-c-93-1-una1002-180606-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 35 पंचायत सचिवों के पद लंबे समय से खाली, एक-एक सचिव संभाल रहा दो से अधिक पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 35 पंचायत सचिवों के पद लंबे समय से खाली, एक-एक सचिव संभाल रहा दो से अधिक पंचायतें
विज्ञापन
अब पंचायत चुनावों का अतिरिक्त जिम्मा सौंपने से कामकाज प्रभावित
अतिरिक्त काम के बोझ तले दबकर रह गए पंचायत सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिला के विभिन्न विकास खंड की पंचायतों में 35 पंचायत सचिवों के पद लंबे समय से खाली चले हुए हैं। ऐसे में एक-एक पंचायत सचिव के पास दो से अधिक पंचायतों का कार्यभार है और अब ऊपर से पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के चलते कामकाज की तमाम व्यवस्था का कार्य भार भी पंचायत सचिवों के कंधों पर डाल दिया है। ऐसे में अतिरिक्त काम का बोझ होने की सूरत में वर्तमान में ऊना जिले की विभिन्न पंचायत में कामकाज प्रभावित होकर रह गया है। सदर ऊना में 63 पंचायत में 53 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 10 खाली है। हरोली विकास खंड में 43 पंचायतों में 40 पद स्वीकृत हैं, तीन खाली हैं। अंब विकास खंड में 53 पंचायतों में 45 पद स्वीकृत हैं, आठ पद खाली हैं। बंगाणा विकास खंड में 46 पंचायत में पद स्वीकृत हैं, जिनमें से नौ पद खाली हैं और इसी तरह से गगरेट में भी 40 पंचायतों में 35 पद स्वीकृत हैं और पांच पद पंचायत सचिव के खाली चले हुए हैं। कुल मिलाकर ऊना जिले की विभिन्न पंचायतों में 210 पद पंचायत सचिवों के स्वीकृत है। 35 पद वर्तमान में खाली चले हुए हैं। ऐसे में अब ग्रामीण विकास की दिशा और दशा कैसी होगी, जहां पर एक-एक सचिव के पास दो से अधिक पंचायतों का कार्यभार है और ऊपर से तमाम तरह की व्यवस्था का जिम्मा भी पंचायत सचिवों के कंधों पर डाल दिया है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि जिले में 210 पद पंचायत सचिवों के विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों में स्वीकृत हैं। जिनमें से 35 पद वर्तमान में खाली चले हुए हैं। वर्तमान में ऊना में 437287 मतदाता हैं। सीटू जिला ऊना के महासचिव गुरनाम सिंह का कहना है कि बिना स्टाफ के पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। सरकार को खाली पड़े पदों को भरने की व्यवस्था करनी चाहिए। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है और सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े विभिन्न पदों को भरने की दिशा में दिलचस्पी लेती नजर नहीं आई है।