{"_id":"66fbeaff2c01e205f6051637","slug":"the-playground-of-bhadauliyan-kalan-school-will-be-rejuvenated-una-news-c-93-1-una1001-134528-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भड़ौलियां कलां के खेल मैदान का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भड़ौलियां कलां के खेल मैदान का होगा कायाकल्प
Wed, 02 Oct 2024 10:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
भड़ौलियां कलां स्कूल का खेल मैदान। -संवाद
ऊना। नजदीकी भड़ौलियां कलां स्कूल के खेल मैदान का 15 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। ग्राम पंचायत भड़ौलियां कलां ने इस मैदान को मिनी स्टेडियम का रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत के खेल मैदान को विकास के पंख लगेंगे, जिससे यहां विभिन्न स्पर्धाओं के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के तहत ओपन एयर जिम बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के अलावा कसरत करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, स्थानीय ग्राम पंचायत वासी भी इस जिम के माध्यम से अपने व्यायाम को और बढ़ावा दे सकेंगे।
खेल विभाग ऊना के माध्यम से इस मैदान के कायाकल्प के लिए सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। बीडीओ ऊना के माध्यम से ग्राम पंचायत को राशि भी जारी कर दी गई है। आगामी कुछ दिनों में मैदान को समतल करने के साथ-साथ यहां वॉलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल आदि कोर्ट भी निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मैदान के आसपास डंगा निर्माण, कुर्सियां आदि दर्शकों के लिए भी बनाई जाएंगी। ग्राम पंचायत में अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं, जिनके पूरा होने पर मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।
भड़ौलियां कलां स्कूल खेल मैदान को मिनी स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। काफी समय पूर्व इसका प्रस्ताव भेजा गया था। अब बजट मंजूरी मिली है जल्द इसके कायाकल्प कार्य को गति दी जाएगी।
-मंजीत कौर, प्रधान ग्राम पंचायत भड़ौलियां कलां।