फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The play highlighted the negative effects of ragging

Una News: नाटक ने रैगिंग के नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया

Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The play highlighted the negative effects of ragging
निबंध में नेहा और पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 12 से 18 अगस्त 2025 तक एंटी-रैगिंग सप्ताह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना था। सप्ताह के दौरान पोस्टर-मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में नेहा, शुभांगी और रेशम कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल, सपना और मुस्कान विजेता रहीं। छात्रों की ओर से प्रस्तुत नाटक ने रैगिंग के नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया। समापन पर प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने छात्रों व समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए रैगिंग से दूर रहने और अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। एंटी-रैगिंग क्लब की संयोजक प्रो. शशि कंवर ने कानूनी व नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला और किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट करने का आग्रह किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल की प्रो. रुचि शर्मा, प्रो. श्वेता शर्मा, प्रो. अनीता सैनी सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed