{"_id":"690210272b35294c3e09d507","slug":"the-play-gave-the-message-of-honesty-and-anti-corruption-thinking-una-news-c-93-1-una1002-170275-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नाटक ने ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी सोच का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नाटक ने ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी सोच का दिया संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत इंडियन ऑयल उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स ऊना ने बुधवार को बस स्टैंड में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर आधारित यह नाटक भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के एकलव्य कला मंच ने आईपीएस कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत किया। नाटक में ईमानदारी, नैतिक आचरण और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जिंगल्स भी प्रसारित किए गए, जिनसे नागरिकों को पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल व एचआरटीसी ऊना के अधिकारी, यात्री और स्थानीय नागरिकों सहित 100 से अधिक लोग मौजूद रहे। सभी ने इस रचनात्मक पहल की सराहना की।