{"_id":"610ec11c8ebc3e7b9e0a7cad","slug":"the-person-injured-in-the-shooting-died-una-news-sml379645096","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चक्कसराय गोलीकांड में घायल व्यक्ति ने 22 घंटे बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इस मामले में अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरजीत कुमार निवासी त्याई सेवानिवृत्त फौजी था।
शुक्रवार को चक्कसराय में निशानदेही के बाद हुए विवाद के दौरान गोली चलाई गई। इससे सुरजीत निशाने की जद में आ गया। आरोपी ने तैश में आकर एक हवाई फायर किया। इसके बाद उसने विवाद कर रहे व्यक्ति पर फायर की परंतु गोली के छर्रे सुरजीत कुमार को लग गए। उसे उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल अंब के जाया गया।
यहां से उसे ऊना और ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि सुरजीत के गले और माथे के पास छर्रे लगे थे। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी पर भी घटना के समय पति की मदद किए जाने का आरोप है। इस पर पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी के पास से पुलिस ने दस कारतूस भी बरामद किए हैं।
शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने घटना के आरोपी दंपती को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों का सोमवार तक तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों का अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की जांच की जा रही है।