फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The people of Una did not get any major scheme from the CM: BJP

सीएम से ऊना की जनता को नहीं मिली कोई बड़ी योजना : भाजपा

Tue, 17 Jun 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
The people of Una did not get any major scheme from the CM: BJP
ऊना। भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल, बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल व सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, जनक राज खजांची, जिला उपाध्यक्ष पीएल भारद्वाज, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर आदि भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का ऊना विधानसभा का दौरा फ्लॉप रहा। न दिखाई दी जनता और न ही कार्यकर्ता। भाजपा नेताओं ने कहा प्रदेश का मुख्यमंत्री ऊना आया और ऊना के लोगों ने जरा भी समर्थन नहीं किया और पंडाल की कुर्सियां खाली रहीं। आनन-फानन में विद्यार्थियों को कक्षाओं से बुलाकर कुर्सियां भरी गई। सीएम दौरे से ऊना की जनता को कोई बड़ी योजना नहीं मिली। ऊना में मुख्यमंत्री वही उद्घाटन कर के गए, जो ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने करवाए थे और बार-बार विधानसभा में बोलने पर भी मुख्यमंत्री को बने हुए भवनों का उद्घाटन करने में तीन साल लग गए। फिर भी कोई नई योजना को ऊना में नहीं ला सके। उल्टा जनता पर टैक्स का बोझ अवश्य डाल दिया है। न किसी महिला को 1500 दिया, न ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त की और न ही जनता के हित में कोई काम किया बल्कि भ्रष्टाचार माफिया और अवैध खनन करने वालों को पूर्ण संरक्षण दिया जा रहा है। ऊना की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रवास पर जरा भी उत्साह नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed