फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The new lab took over the work in the regional hospital

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कृष्णा लैब ने संभाला कार्य

Tue, 24 May 2022 09:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
The new lab took over the work in the regional hospital
क्षेत्रीय अस्पताल में अस्थायी रुप से चल रही क्रस्ना लैब में खून सैंपल लेते कर्मी। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एसआर लैब बंद होने के बाद अब क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब ने कार्य करना शुरू कर दिया है। फिलहाल कुछ ही टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स पूरी तरह से लैब का संचालन करेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अस्थायी रूप से सिटी स्कैन कक्ष के समीप ही सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से स्थायी रूप से लैब स्थापित करने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है। एसआर लैब ने नोटिस लगाकर लैब बंद होने की सूचना दी है। अस्पताल में नई कंपनी की तरफ से प्रयोगशाला एसआर लैब की जगह ही स्थापित की जाएगी। नई निजी लैब में सरकार की तरफ से तय दामों पर खून, पेशाब सहित अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ टेस्ट पूरी तरफ से लैब स्थापित होने के बाद किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल में टेस्ट के लिए पहुंचे मरीज नीलम कुमारी, सीमा देवी, अवतार सिंह, जगमोहन, मीना देवी और पारुल आदि ने बताया कि अस्पताल में टेस्ट होने से राहत मिली है। अस्पताल के ही सिटी स्कैन कक्ष में सैंपल लेने का पता लगने पर पहुंचे और जांच करवाई। इस संबंध में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब के समन्वयक जॉबी जोसेफ ने कहा कि मरीजों को राहत देने के लिए कुछ टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं। अन्य टेस्ट भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। जनता की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित निजी लैब ने काम करना शुरू कर दिया है। सरकारी लैब के साथ इस निजी लैब में मरीज सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed