फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The mother broke down after seeing the officer's face resemble her deceased son.

Una News: अधिकारी की सूरत मृतक बेटे से मिलती देख बिलख पड़ी मां

Sun, 22 Mar 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The mother broke down after seeing the officer's face resemble her deceased son.
मां की पीड़ा को महसूस कर अधिकारी ने लगाया गले, फूट-फूट कर रो पड़ी बुजुर्ग महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अब तक तो फिल्मों में हमशक्लों को देखा गया था, लेकिन मंडी उपायुक्त कार्यालय में यह प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला। यहां सुंदरनगर क्षेत्र के जंगमबाग की बुजुर्ग महिला भोमा देवी किसी काम से उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। कमरे में प्रवेश करते ही वह स्तब्ध रह गई। उपायुक्त की शक्ल उसके मृतक बेटे राहुल मंडयाल से हू-ब-हू मिल रही थी।

सितंबर 2025 में सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भूस्खलन में उनका जवान बेटा, जो कांग्रेस नेता भी था, मौत की आगोश में समा गया था। उपायुक्त को देखते ही महिला को ऐसा लगा जैसे उसके सामने उसका बेटा बैठा हो। वह सिसकते हुए उपायुक्त के पास गई और बेटे जैसी उनकी शक्ल देखकर बिलख पड़ी। महिला के दर्द को महसूस करते हुए उपायुक्त ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। अपनापन देख महिला ने उन्हें बेटे की तरह गले लगाया और थपथपाया। भावुक माहौल में वहां मौजूद सभी लोग भी आंसू रोक नहीं पाए। उपायुक्त ने महिला को कुर्सी पर बिठाया और उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन उनके आंसू रुक नहीं सके। उपायुक्त भी भावुक हो गए और कहा कि मैं हूं न। इस घटना से पता चलता है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल के लोग भी होते हैं। अफसरशाही के सामने कभी-कभी एक अधिकारी भी ‘बेटा’ बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed