फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The MLA raised public issues in the Assembly.

Una News: विधानसभा में विधायक ने उठाए जनता से जुड़े मुद्दे

Thu, 27 Nov 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
The MLA raised public issues in the Assembly.
गोंदपुर बनेहड़ा(ऊना)। तपोवन में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल में गगरेट क्षेत्र से जुड़े विकास और जनसेवा के मुद्दे उठे। विधायक राकेश कालिया ने जनजातीय क्षेत्रों, शिक्षक संस्थानों के ढांचे और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ेढा राजपूतां के जर्जर भवन के बारे में पूछा कि क्या इसे डिस्मेंटल किया गया और नए भवन के निर्माण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नए भवन का प्रस्ताव उपनिदेशक (प्राथमिक) ऊना द्वारा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने पिछले तीन वर्षों में ऊना जिले में बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर खर्च और ठेकेदारों की जानकारी मांगी। जल शक्ति विभाग ने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 तक कुल 2200.95 लाख रुपये खर्च किए गए और 96 ठेकेदारों को 196 कार्य आवंटित किए गए। गगरेट क्षेत्र में 2022-23 में लगभग 52 लाख, 2023-24 में 84 लाख और 2024-25 में 34 लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed