फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Ministry of Home Affairs commended the outstanding work of the Amb Police Station.

Una News: गृह मंत्रालय ने सराहा पुलिस थाना अंब का उत्कृष्ट कार्य

Wed, 24 Jun 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 24 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Ministry of Home Affairs commended the outstanding work of the Amb Police Station.
गृह मंत्रालय ने सराहा पुलिस थाना अंब का उत्कृष्ट कार्य, देश में 13वां और प्रदेश में प्रथम स्थान
अंब बडूही (ऊना)। पुलिस थाना अंब ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा थाना अंब को बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के तहत थाना अंब ने देशभर में 13वां स्थान प्राप्त किया है जबकि हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


यह सम्मान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन, जनता के प्रति सकारात्मक पुलिस व्यवहार, यातायात व्यवस्था के सफल प्रबंधन, पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) रेटिंग तथा आपात स्थितियों में त्वरित रिस्पांस के आधार पर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार थाना अंब ने क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समय पर गिरफ्तार किया तथा उनके विरुद्ध मजबूत चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामलों के प्रभावी निस्तारण ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस सम्मान की घोषणा के बाद थाना अंब में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपनी टीमवर्क, मेहनत, ईमानदारी तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम बताया। थाना प्रभारी रूप सिंह ने कहा कि भविष्य में भी जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और बेहतर पुलिस सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास तथा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed