फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The maximum temperature dropped after the rain

Una News: बारिश के बाद अधिकतम तापमान में आई गिरावट

Fri, 16 May 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped after the rain
लोगों को गर्मी से मिली राहत, तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वीरवार देर शाम हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को जिले में मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जिले में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, शुक्रवार को जिलेभर में मौसम साफ रहा। वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। जबकि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश के बाद किसानों ने भी राहत महसूस की है। बीते कई दिन से तेज धूप और गर्मी के चलते किसानों को सिंचाई के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही थी। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed