फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The market will revive as GST rates are reduced.

Una News: जीएसटी के दरें कम होने से बाजार में रौनक लौटेगी

Mon, 22 Sep 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The market will revive as GST rates are reduced.
दूध- दही से लेकर पनीर और मिठाइयों के दाम होंगे कम
विज्ञापन

जीएसटी की दरों में हुए बदलाव का मिलेगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/गगरेट (ऊना)। नई जीएसटी की दरें आज से लागू हो जाएंगी। इसका सीधे तौर पर आम जनता को लाभ होगा। दूध, दही, पनीर और मिठाइयों की कीमतें कम होंगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी। बरसात और पितृपक्ष के कारण बाजारों में मंदी रही, लेकिन नवरात्रों के अवसर पर त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। नए जीएसटी स्लैब के लागू होने से रोजमर्रा की लगभग सभी वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे बाजारों की खोई रौनक वापस आने की उम्मीद बढ़ गई है।
बड़ी कंपनियां अपने उत्पादों पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही हैं, वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बिक्री बढ़ने की संभावना है।
व्यापारी वर्ग की प्रतिक्रिया
जीएसटी की नई दरों के लागू होने से स्कूटी के दाम में 6,000 से 15,000 रुपये तक की कमी आई है। नवरात्रों के लिए रोजाना 25-30 लोग इंक्वायरी कर रहे हैं और अब तक 15 स्कूटियों की बुकिंग हो चुकी है। -शिवम वशिष्ट, होंडा स्कूटी शोरूम ऊना
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होते ही ग्राहक खरीदारी करने बाजार आने लगे हैं। पितृपक्ष में धार्मिक मान्यताओं के चलते शुभ कार्य नहीं होते, लेकिन नई जीएसटी की नई दरों के कारण वस्तुओं के दाम कम होने से बाजार में तेजी आएगी। केंद्र सरकार ने देशवासियों को दीपावली का तोहफा दिया है। -सुशील कालिया, जिला पार्षद, भंजाल वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के दाम कम होने से इस बार दीपावली से पहले महंगाई से राहत मिलेगी। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम होने से आम जनता को फायदा होगा। -विकास शर्मा, व्यापारी, गगरेट

दूध, दही और पनीर की कीमतों पर नए जीएसटी स्लैब से लाभ होगा। दूध के दाम कम होने से मिठाइयों के दाम भी घटेंगे। 90 दिन तक रहने वाले दूध के दाम कम किए गए हैं, जबकि पैकेट वाला दूध पहले से ही टैक्स फ्री है। पनीर पर 5% की कमी आएगी। वर्तमान में दूध, दही और पनीर क्रमशः 70, 80 और 350 रुपये में बिक रहे हैं। -मुनीश मनु दुग्ध विक्रेता, गगरेट

सीमेंट के दामों में भी लगभग 35-40 रुपये की कमी आएगी, जिससे आम लोगों को लाभ होगा। -संजीव पराशर, ठेकेदार, गगरेट
कारों की कीमतों में 40,000 से 1.32 लाख रुपये तक की कमी होने से ग्राहकों को फायदा मिलेगा। नवरात्र से पहले ही लगभग 25 गाड़ियों की बुकिंग एडवांस में हो चुकी है। इस त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में खासा बूम आने की संभावना है। -अनिल कुमार, कुंंज हुंडई गगरेट के प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed