{"_id":"696b8baaf3e86e580303e538","slug":"the-lecturer-fainted-while-teaching-in-school-and-died-before-reaching-the-hospital-una-news-c-93-1-ssml1048-178604-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल में पढ़ाते समय बेसुध हुए प्रवक्ता, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल में पढ़ाते समय बेसुध हुए प्रवक्ता, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
विज्ञापन
56 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, शिक्षा जगत में शोक की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) अंदौरा में कार्यरत प्रवक्ता अंग्रेजी धर्मेंद्र कुमार का शनिवार सुबह विद्यालय परिसर में पढ़ाते समय अचानक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार रोज की तरह शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचे थे। प्रार्थना सभा के बाद उन्होंने कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू किया ही था कि इसी दौरान वे कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक बेसुध हो गए। आशंका जताई जा रही है कि वे साइलेंट हार्ट अटैक का शिकार हुए। विद्यार्थियों ने जब अध्यापक को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत अन्य अध्यापकों और स्टाफ को सूचना दी गई। स्थिति गंभीर देखते हुए स्कूल स्टाफ उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार से विद्यालय परिसर, विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशासन सहित पूरा शिक्षक समुदाय शोक में डूब गया।
धर्मेंद्र कुमार निवासी अठवां, सड़क मार्ग अंब, जिला ऊना के रहने वाले थे। वे वर्ष 1999 में स्कूल कैडर लेक्चरर (अंग्रेजी) के रूप में शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए थे और वर्तमान में रावमापा अंदौरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2028 में उनका सेवानिवृत्त होना प्रस्तावित था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मात्र 56 वर्ष की आयु में उनका इस तरह असमय निधन पूरे शिक्षक समाज के लिए गहरा आघात है। वे अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शिक्षकों और विद्यार्थियों में शोक की लहर
धर्मेंद्र कुमार के अचानक निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि सहकर्मी शिक्षक और विद्यार्थी भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना के प्रधान शशि सैनी, महासचिव संजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास रत्न, वरुण लखनपाल, प्रांत मीडिया प्रभारी राजन शर्मा, जिला प्रेस सचिव सतीश के. कालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र वेली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार, उपाध्यक्ष मनजीत सोनी तथा वित्त सचिव रामकुमार ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा जगत ने एक समर्पित शिक्षक, कुशल मार्गदर्शक और सज्जन व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। वहीं, प्रधानाचार्य सुरेश भारती, प्रधानाचार्य संजीव पराशर, प्रधानाचार्य सतपाल वशिष्ठ, प्रधानाचार्य ललित मोहन, वरिष्ठ प्रवक्ता केहर सिंह बैंस सहित अनेक शिक्षक नेताओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।