फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The issue of the route to Sohari Udyog was resolved due to the wisdom of the officials.

Una News: सोहारी उद्योग के रास्ते का मसला अफसरों ने सुलझाया

Sun, 21 Sep 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The issue of the route to Sohari Udyog was resolved due to the wisdom of the officials.
सोहारी में चल रहे रेडीमेड गारमेंट के उद्योग को जाने बाले बिबादित रास्ते को लेकर जमा लोग व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल (ऊना)। सोहारी के रेडिमेड गारमेंट उद्योग को जाने वाले विवादित रास्ते के मसले को अधिकारियों की मध्यस्थता से अस्थायी रूप से सुलझा लिया गया। उद्योग प्रबंधन ने शुक्रवार को जिलाधीश ऊना को शिकायत भेजी थी कि स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने रास्ता बंद कर दिया है।
शनिवार को नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान, राजस्व विभाग और पुलिस कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया। कागजात जांचने पर पाया गया कि रास्ता सरकारी जमीन नहीं बल्कि विकास शर्मा की निजी जमीन पर है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अधिकारियों और पुलिस की सात घंटे की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों की सहमति से रास्ता अस्थायी रूप से कर्मचारियों के पैदल आने-जाने के लिए खोल दिया गया। विकास शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि स्थायी रास्ते का निर्णय मंगलवार को पंचायत में होगा। नायब तहसीलदार ने कहा कि उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए मसला अस्थायी रूप से सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed