फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Industry Promotion Department team conducted a surprise inspection in Tahliwal.

Una News: टाहलीवाल में उद्योग प्रसार विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 15 Oct 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
The Industry Promotion Department team conducted a surprise inspection in Tahliwal.
गंदे पानी की निकासी समस्या के समाधान को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के तहत आने वाले उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था को लेकर बुधवार को उद्योग प्रसार विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्योग प्रसार अधिकारी अंकित भाटिया, एचपीएसआईडीसी के प्रबंधक ज्ञान चंद, राजेश मिन्हास, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, महासचिव रोहित वर्मा, आरसी तनेजा, नगर पंचायत टाहलीवाल के प्रधान प्रकाश चंद और गुरनाम सिंह सहित कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी से जुड़ी समस्याओं पर अपने सुझाव और तर्क रखे। अधिकारियों ने बताया कि उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए दो नालों का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। ग्रामीण नरेंद्र सिंह पम्मू, राजिंद्र, सुमन देवी, राजकुमारी, किशन राणा और हरदियाल सिंह बग्गू ने विभाग से शीघ्र समाधान की अपील की। उद्योग प्रसार विभाग के अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विभाग, नगर पंचायत और उद्योग संगठन के संयुक्त प्रयास से अब लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed