फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The house collapsed, the father saved the lives of four children

जमींदोज हुआ मकान, पिता ने बचाई चार बच्चों की जान

Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The house collapsed, the father saved the lives of four children
फतेहपुर में अपने गिरे हुए मकान को दर्शाता पीड़ित विजय कुमार - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के फतेहपुर में एक स्लेटपॉश मकान जमींदोज हो गया। हादसे के समय मकान में बच्चे सो रहे थे। जिन्हें उनके पिता ने ऐन मौके पर बाहर निकाल लिया। हादसे के समय मकान मालिक विजय कुमार घर के बाहर मौजूद था।
विज्ञापन

विजय के अनुसार मकान के गिरने से पूर्व मिट्टी गिरने लगी। इस बीच उसने अंदर सो रहे बच्चों को जगाकर बाहर निकाल लिया। बच्चों के बाहर आते ही मकान जमींदोज हो गया। हादसे की सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। हादसे से करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विजय कुमार के सामने अब सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान की नींव कमजोर हो गई और मकान गिर गया। पंचायत प्रधान दलविंदर सिंह ने विजय कुमार के मकान गिरने की पुष्टि की है और प्रशासन से उसको आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर ने बताया कि पीड़ित विजय कुमार के गिरे हुए मकान का जायजा राजस्व विभाग ने ले लिया है और पीड़ित विजय कुमार को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed