फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The hopes of men seeking leadership were dashed.

Una News: प्रधानगी के चाहवान पुरुषों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Thu, 09 Apr 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
The hopes of men seeking leadership were dashed.
मैहतपुर (ऊना)। पंचायत के चुनाव को लेकर जारी हुए नए रोस्टर ने प्रधानगी के चाहवान अनेक पुरुषों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। ऊना विकास खंड में 54 ग्राम पंचायतों के रोस्टर को देखें तो कुल 27 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को चुनावी समर में कूदने का मौका मिला है। इनमें से अनुसूचित जाति की महिलाओं की संख्या छह होगी, ओबीसी से चार महिलाएं और 17 पंचायतों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

बीडीसी के लिए भी 12 पद महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए आरक्षित किए गए हैं। आठ बीडीसी पद अनारक्षित होंगे। अनुसूचित जाति महिला के लिए दो, ओबीसी के लिए दो तथा ओबीसी महिला के लिए दो पद और सात बीडीसी पदों पर महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस बार प्रधानगी के चाहवान कई दिग्गज थे और पिछले 5 वर्षों से निरंतर अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे थे लेकिन नए रोस्टर ने महिलाओं को अधिमान देते हुए उन सभी चाहवानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। नया रोस्टर जारी होने के बाद अब अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के चयन को लेकर आकलन शुरू हो गए हैं। कई लोगों ने अभी से अपने संपर्क कर लोगों की नब्ज को टटोलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों का मानना है कि अगर उन्हें प्रधानगी का अवसर नहीं मिला तो अपनी श्रीमतियों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए अभी से अपने सहयोगियों का विश्वास जीतने में जुट गए हैं। कई ग्राम पंचायतों में पिछली पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा तथा उनकी कमियों और कमजोरी को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए शतरंजी चालें चलनी शुरू हो गई है। अधिकतर ग्राम पंचायतों में महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलने के उपरांत अनुभवी और तेज तर्रार प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो गई है। अभी से राजनीतिक बैकग्राउंड की महिला प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतरने के लिए राजनीतिक रूप से अपने सियासी आकाओं से विचार विमर्श भी शुरू हो गया है। ऊना विकास खंड की इन ग्राम पंचायतों में नए रोस्टर के अनुसार ऐसे मौका मिलेगा।



अनुसूचित जाति महिला के लिए- सासन, कुरियाला, जखेड़ा, बहडाला लोअर, लमलेहड़ा, धमांधरी पंचायतें आरक्षित हैं।

अनुसूचित जाति के लिए- बदोली, चड़तगढ़, झंबर, फतेहपुर, चलोला पंचायतें आरक्षित हैं।

ओबीसी महिला : बीनेवाल, उदयपुर, खानपुर, नारी पंचायतें आरक्षित हैं।

ओबीसी : मजारा, मलुकपुर, बसाल अपर, आबादा बराना पंचायतें आरक्षित हैं।

महिला- बारसडा, भडोलियां कलां, जनकौर, देहलां लोअर, डंगेहड़ा, रायपुर सहोड़ा, टकका, बडसाला, अपर बहडाला, नंगडा, ठाकुरद्वारा, नंगल सलांगडी, अजौली, मदनपुर, बडेहर, बरनोह, देहलां अपर, डठवाडा, डंगोली, सनोली तथा चताड़ा पंचायतें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed