फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The heat started increasing in the district, the temperature crossed 33 degrees.

Una News: जिले में बढ़ने लगी गर्मी, 33 डिग्री से पार पहुंचा पारा

Tue, 10 Mar 2026 12:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
The heat started increasing in the district, the temperature crossed 33 degrees.
तेज धूप से लोगों की बढ़ी परेशानी, सिंचाई के लिए भी बढ़ी भाग दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदलते मिजाज से शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ना शुरू हो गई है।

सुबह से ही धूप तेज रहने लगी और दोपहर होते-होते गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसानों को सिंचाई के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। नलकूप और पंपसेट के सहारे किसान खेतों में पानी पहुंचाने के लिए लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है। आलम यह है कि लोगों ने गर्मी को देखते हुए घरों व कार्यालयों में लगे एसी की सर्विस भी करवाना शुरू कर दी है। मौजूदा समय में लोगों ने दिन के समय पंखों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हालांकि जिले में अभी दोपहर के समय लू नहीं चल रही है। अगर आगामी दिनों में भी मौसम इस प्रकार से बना रहा तो लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed