फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The growing financial power in Panchayat elections is a matter of concern for democracy.

Una News: पंचायत चुनाव में बढ़ता धन बल लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय

Thu, 07 May 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
The growing financial power in Panchayat elections is a matter of concern for democracy.
टाहलीवाल (ऊना)। पंचायत चुनाव के बीच चुनावी खर्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गांव स्तर पर प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी और जिला परिषद जैसे पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार चुनाव में बढ़ते खर्च ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आम लोगों और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनाव अब केवल जनसेवा तक सीमित नहीं रह गए बल्कि कई जगह इन्हें निवेश की तरह देखा जाने लगा है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार कई उम्मीदवार अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने की तैयारी में हैं। राजनीतिक जानकारों का अनुमान है कि प्रधान पद के चुनाव में लाखों रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं जबकि बीडीसी और जिला परिषद जैसे चुनावों में यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है। यहां तक कि वार्ड सदस्य के चुनाव भी अब खर्चीले होते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब चुनावों में भारी पैसा लगाया जाता है तो जीत के बाद उसकी भरपाई का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में विकास कार्यों की पारदर्शिता प्रभावित होने और योजनाओं में अनियमितताओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि आचार संहिता के उल्लंघन या अवैध खर्च की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं जागरूक नागरिकों का मानना है कि पंचायत चुनावों में बढ़ता धन बल लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पंचायत राजनीति भी पूरी तरह पैसों के प्रभाव में आ सकती है।
विज्ञापन


इधर जिला प्रशासन ऊना और पुलिस विभाग चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। उड़नदस्ते और निगरानी टीमें लगातार सक्रिय हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों और लेन-देन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed