फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The government is trying to loot the treasures of the temples of the state: Sumesh

प्रदेश के मंदिरों के खजाने को लूटने का प्रयास कर रही सरकार : सुमेश

Tue, 11 Mar 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
The government is trying to loot the treasures of the temples of the state: Sumesh
बोले-सरकार ने झूठे वायदे कर महिलाओं और युवाओं को ठगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी मंडल के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमेश कुमार बिट्टू ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कांग्रेस सरकार ने पहले देश को लूटा और अब प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा कर ठगा गया, जबकि युवाओं से हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकार पर प्रदेश के मंदिरों के खजाने को लूटने का भी आरोप लगाया। कहा कि झूठे वायदों को पूरा करने के लिए सरकार अब मंदिरों की संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए है, जो सरासर गलत है। पिछले 11 दिन से पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दी जा रही वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य योजनाओं को समय पर वितरित किया जाता था, लेकिन अब लोगों को पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed