फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The gidda and bhangra performances of the girl students received a lot of applause.

Una News: छात्राओं के गिद्दे और भंगड़े ने खूब बटोरीं तालियां

Sun, 28 Dec 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The gidda and bhangra performances of the girl students received a lot of applause.
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ में  वार्षिक पारितोषिकवितरण समारोह में मुख्यत
संतोषगढ़ स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे गए मेधावी
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों से पूरी मेहनत से तैयारी करने का आह्वान


संवाद न्यूज एजेंसी


संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अनिल कुमार तक्खी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि अनिल कुमार तक्खी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों से पूरी लग्न और मेहनत से तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यातिथि को कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा कुमारी, समिति अध्यक्ष अवनीत सैनी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नृत्य, छात्राओं का गिद्दा एवं पंजाबी भंगड़ा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा कुमारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद उपलब्धियों के लिए पुरस्कार व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि के अतिरिक्त कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा कुमारी, कन्या विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य कविता कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह, प्रवक्ता शुभ बाला, समाजसेवी सतीश जोशी, सेवानिवृत्त एनसीसी अधिकारी एमएम गर्ग, सीएंडवी संघ हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार धीमान, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य विजय कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed