फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The gamble backfired at the last minute, with Pawan Numberdar fielded in Ambota ward.

Una News: आखिरी वक्त पर पलटा दांव, अंबोटा वार्ड में पवन नंबरदार को मैदान में उतारा

Wed, 06 May 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The gamble backfired at the last minute, with Pawan Numberdar fielded in Ambota ward.
ऊना। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने ऊना जिले में आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


जिला परिषद चुनाव के बीच भाजपा ने देर रात अपनी संशोधित सूची जारी कर अंबोटा वार्ड में बड़ा बदलाव कर सभी को चौंका दिया। पहले घोषित प्रत्याशी रमन ठाकुर का टिकट काटते हुए पार्टी ने उनकी जगह पवन नंबरदार को मैदान में उतार दिया, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सुबह तक जहां एक नाम को लेकर माहौल बना हुआ था, वहीं शाम होते ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई। नई सूची सामने आते ही कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई और क्षेत्र में चुनावी चर्चा का केंद्र भी बदल गया। इस फैसले ने अंबोटा वार्ड के समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने ऊना जिले में मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड से पवन जीत सिंह, कुटेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से अर्जुन सिंह, सोहारी से योगराज जोगी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लठियाणी जिला परिषद वार्ड से अनीता देवी, धनेत से वीना देवी, टक्का से जसवीर बिड़टा, चताड़ा से अनु ठाकुर, बैहला अपर से अविनाश मनन, बाथू से रोजी, दुलैहड़ से हेम लता, हरोली से दिलबाग सिंह, पंजावर से इंदु बाला, अंबोटा से पवन नंबरदार, चलेट से आरती देवी और भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह को भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी घोिषत किया है।

जिला ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विस क्षेत्र हरोली में भाजपा को यह चुनाव जीतना टेढ़ी खीर साबित होगा। दूसरी ओर कुटलैहड़, चिंतपूर्णी, गगरेट में कांग्रेस के विधायकों की इस बार इन चुनावों में अग्नि

परीक्षा होगी।

इन चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। जिससे आगामी विस 2027 के चुनावों की भी रूपरेखा तय होगी। इन चुनावों से कांग्रेस के विधायकों का दमखम नजर आएगा कि सरकार के सत्तासीन होते क्या करिश्मा दिखा पाते हैं।

भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की सियासत की परख और पकड़ भी इन चुनावों में साबित हाेगी। कांग्रेस ने अभी तक जिला में उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

वहीं पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय समितियों के साथ लंबी चर्चा के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया।

अगर बात ठठल वार्ड से अर्जुन सिंह भाजपा समर्थित प्रत्याशी और मुबारिकपुर वार्ड से पवन जीत सिंह, कुठेड़ा खैरला वार्ड से अरुण लता की करें तो भाजपा ने इन सीटों पर स्थानीय समीकरणों को देखते हुए मजबूत चेहरों पर दांव खेला है।


पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच-समझकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed