फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fourth chala of Canada Banga people reached the court of Maa Chintapurni

Una News: कनाडा बंगा वालों का चौथा चाला मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा

Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The fourth chala of Canada Banga people reached the court of Maa Chintapurni
म चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने पहुंचा धार्मिक जत्था। स्रोत जागरूक पाठक
सैकड़ों भक्तों ने हाथों में झंडे पकड़कर माता रानी के लगाए जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को कनाडा बंगा वालों का चौथा विशाल चाला पहुंचा। बाबा रंगड़ बादशाह के साथ सैकड़ों भक्त हाथों में झंडे पकड़कर माता रानी के जयकारे लगाते हुए और माता की भेंटें गाते हुए मंदिर पहुंचे। संगत से पूरा माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर मौजूद था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाए गए, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बाबा रंगड़ बादशाह की अगुवाई में कनाडा बंगा वालों का यह चौथा विशाल चाला था, जो मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचा। बाबा रंगड़ बादशाह के साथ आए भक्तों ने माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी कीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता चिंतपूर्णी की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं और वे माता के दरबार में अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आए हैं। इस तरह का आस्था का स्लैब मां चिंतपूर्णी के दरबार में हर साल देखने को मिलता है। जब बाबा रंगड़ शाह सैकड़ों भक्तों के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं और पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र आस्था के सैलाब में रंग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed