फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The form of Swan river has been spoiled, the floating idol of the mother has hurt the faith.

Una News: स्वां नदी का बिगाड़ दिया स्वरूप, तैर रही मां की मूर्ति से आस्था पर चोट

Sat, 15 Feb 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
The form of Swan river has been spoiled, the floating idol of the mother has hurt the faith.
आसपास बिखरे प्रतिबंधित लिफाफों से पवित्र जल में बढ़ रहा प्रदूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की ऐतिहासिक स्वां नदी (सोमभद्रा) में तैरती मां की मूर्ति ने जहां श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, वहीं नदी के आसपास बिखरे प्रतिबंधित मोमी लिफाफे पवित्र जल में बढ़ते प्रदूषण की पोल खोल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति तब पैदा हो रही है जब घर और मंदिरों में की गई पूजा एवं हवन की सामग्री को बिना सोच-विचार के नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है। इससे न केवल नदी का पवित्र स्वरूप प्रभावित हो रहा है, बल्कि पानी भी प्रदूषित हो रहा है। इस तरफ न तो प्रशासन का ध्यान जा रहा है और न ही समाज के जागरूक लोगों का। समय रहते उचित कदम न उठाए गए तो स्वां नदी में कचरा भर जाएगा।

इस संबंध में क्षेत्र के ज्योतिषी
पंडित विनोद कुमार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त सामग्री को नदी में बहाने के बजाय जमीन में दबा देना अधिक उचित होगा। इससे न तो किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचेगी और न ही पवित्र नदी में प्रदूषण फैलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घनारी के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि लोगों में इतनी समझ होनी चाहिए कि वे स्वयं ऐसा न करें, लेकिन आज व्यक्ति तभी मानता है जब सरकार इस पर रोक लगाने की पहल करे। इसे रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

स्वां नदी क्षेत्र का उचित संरक्षण न कर पाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए समाज को स्वयं आगे आना होगा। -दर्शप्रीत योगेश्वर शिव मंदिर के पुजारी मुकेश मिश्रा


प्रशासन को चाहिए कि स्वां नदी में कचरा, धार्मिक सामग्री और प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकने पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि स्वां नदी का स्वच्छ और पवित्र स्वरूप बना रहे। -समाजसेवी अशोक वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed