फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The forest department confiscated ten vehicles laden with banned wood

Una News: प्रतिबंधित लकड़ी से लदे दस वाहन वन विभाग ने किए जब्त

Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The forest department confiscated ten vehicles laden with banned wood
प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी के साथ वन विभाग द्वारा गगरेट में पकड़े गए वाहन। वन विभाग
पंजाब के लिए ले जाई जा रही थी लकड़ी, 10 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत
विज्ञापन

विभाग ने जांच करने के लिए पांच अधिकारी किए नियुक्त
हमीरपुर और कांगड़ा जिले से आए वाहनों की किसी ने रास्ते में नहीं की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। बेशकीमती वन संपदा की पंजाब में तस्करी लगातार की जा रही है। वीरवार रात्रि वन विभाग की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब ले जाई जा रही प्रतिबंधित लकड़ी से लदे एक ट्रक सहित दस वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच करने के लिए पांच अधिकारी तैनात कर दिए हैं, जो आगे इस मसले से जुड़ी पड़ताल की रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनती बड़ी मात्रा में पकड़ी गई प्रतिबंधित लकड़ी की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है। बेशक प्रदेश में कई प्रजातियों के पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन वन माफिया अपने कृत्यों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि कांगड़ा और हमीरपुर जिलों से प्रतिबंधित लकड़ी से लदे वाहन होशियारपुर के लिए जा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर ने अपनी टीम सहित आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर नाका लगा लिया। रात्रि करीब 11:00 बजे तिरपाल से ढके वाहन आना शुरू हो गए। तिरपाल भी इस तरह से वाहनों पर डाले थे कि कोई देखकर यह न बता सके कि इन वाहनों में लकड़ी ले जाई जा रही है। जब शक के आधार पर इन वाहनों को रोककर तलाशी ली गई तो इनमें प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी पाई गई।

करीब एक घंटा चले इस अभियान में एक ट्रक सहित नौ छोटे वाहन पकड़े गए हैं। इनमें से किसी भी वाहन का चालक लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मजेदार बात यह थी कि हमीरपुर और कांगड़ा जिले से आए इन वाहनों की किसी ने रास्ते में जांच तक नहीं की। जबकि ये वाहन कई पुलिस थानों की सीमाएं और वन विभाग के कई वन खंडों से गुजरते हुए पंजाब की सीमा तक आसानी से पहुंच गए। अगर वन विभाग ने यहां तत्परता न दिखाई होती तो कुछ ही सेकंड में यह पंजाब की सीमा में प्रवेश भी कर जाते। वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर की अगुवाई में एक घंटा चले इस अभियान में दस वाहन पकड़े गए हैं। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed