फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The feat of the water power department, put a new one on the old lintel

Una News: जलशक्ति विभाग का कारनामा, पुराने लेंटर पर ही डाल दिया नया

Tue, 05 Aug 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
The feat of the water power department, put a new one on the old lintel
80 के दशक का सोहारी पेयजल योजना का भवन जर्जर हालत में
विज्ञापन

विभाग की कार्यप्रणाली पर कई बार उठे हैं सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। जल शक्ति विभाग मंडल अंब के तहत आने वाली उठाऊ पेयजल योजना सोहारी पर विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाए हैं। हालांकि, इस राशि का जिस प्रकार उपयोग किया गया है, उस पर अब सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। जानकारी के अनुसार सोहारी उठाऊ पेयजल योजना का पंप हाउस 1980 के दशक में निर्मित हुआ था और वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। पंप हाउस की छत (लेंटर) धीरे-धीरे टूट रही है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। विभाग ने इस खतरे को दूर करने के लिए पुराने कमजोर लेंटर को पूरी तरह हटाने के बजाय उसी पर एक नया लेंटर डालकर काम पूरा कर लिया। पुराने लेंटर का प्लास्टर लगातार झड़ रहा है और उसमें प्रयुक्त स्टील भी अब नजर आने लगा है।
बड़ा सवाल है कि यदि पुराना लेंटर सुरक्षित था तो नया लेंटर क्यों डाला गया। यदि वह जर्जर था तो उसे पूरी तरह हटाकर नए का निर्माण क्यों नहीं किया गया। जल शक्ति विभाग खंड चौकीमन्यार की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन उच्च अधिकारी अब तक मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद ने बताया कि बरसात के बाद जो प्लास्टर गिर रहा है, उसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। लेंटर से पानी नीचे गिरने के चलते उसके ऊपर कंक्रीट डाली गई थी। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed