फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The donation box of the cowshed kept in the shop was stolen, people caught him.

Una News: दुकान में रखा गोशाला का दान पात्र उड़ाया, लोगों ने दबोचा

Mon, 16 Feb 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
The donation box of the cowshed kept in the shop was stolen, people caught him.
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद क्षेत्र में नए बस अड्डे के साथ मार्केट में रविवार दोपहर के समय एक चोर ने दुकान से गोशाला का रखा दान पात्र उड़ा लिया। इसके बाद स्थानीय युवकों ने आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेकरी की दुकान से चोर ने पेस्ट्री खाने के बहाने गोशाला दान पात्र पर हाथ साफ कर डाला। दुकान मालिक ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर समान लेने आया ओर पेस्ट्री खाने लगा। जब वह पैसे काट रही थी तो चोर ने गोशाला के लिए रखे दान पात्र को छिपा लिया और पेस्ट्री खाने के बाद चला गया। दुकान की मालिक को संदेह हुआ ओर दान पात्र न होने के चलते चिल्लाते हुए भागी। उसके साथ अन्य दुकानदारों एवं वहां खड़े युवकों ने भी पीछा कर चोर को दबोचा ओर उसकी खूब धुनाई की। जब तक इस बारे में संतोषगढ़ पुलिस को सूचना दी गई, तब तक कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए उस चोर की खूब धुनाई होने के उपरांत उसे सबक देते हुए भविष्य में ऐसा काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। संतोषगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बारे में दुकान के मालिक से भी जानकारी हासिल की। हालांकि इस मामले में पुलिस में किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed