{"_id":"6878fc93b9b7c597a708b564","slug":"the-deputy-director-became-angry-after-seeing-the-things-scattered-here-and-there-in-the-school-una-news-c-93-1-una1002-159493-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यालय में इधर-उधर बिखरे सामान को देखकर तलख हुए उपनिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यालय में इधर-उधर बिखरे सामान को देखकर तलख हुए उपनिदेशक
विज्ञापन
शिक्षा विभाग उच्चतर उन्नाव के उपनिदेशक अनिल कुमार संतोषगढ़ स्कूल में निरीक्षण के दौरान निर्देश
प्रबंधन को उचित तरीके से सामान व्यवस्थित करने के निर्देश
शौचालयों में सफाई व्यवस्था पर जताया संतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ (बालक) का उप-निदेशक (उच्चतर शिक्षा) अनिल कुमार तक्खी ने वीरवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की पानी की टंकियों और शौचालयों की सफाई व्यवस्था की जांच की। टंकियों की स्थिति पर असंतोष और शौचालयों की सफाई पर संतोष जताते हुए उन्होंने इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय में बिखरे सामान पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उप-निदेशक ने स्वच्छ वातावरण, जल व्यवस्था और सुव्यवस्थित ढांचे को विद्यार्थियों के विकास के लिए जरूरी बताया। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण टीम में अनिल कुमार तक्खी, दिनेश कुमार व वरुण पाठक शामिल थे।