फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department will launch a special investigation campaign regarding tuberculosis.

Una News: क्षय रोग को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू करेगा विभाग

Sat, 14 Mar 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Mar 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
The department will launch a special investigation campaign regarding tuberculosis.
ऊना। आगामी विश्व टीबी दिवस से जिले भर में क्षय रोग को लेकर विभाग विशेष जांच अभियान शुरू करेगा। इसे लेकर विभाग योजना तैयार करने में जुट गया है। इस कड़ी में जिले भर में टीबी के संभावित मरीजों का पता लगाया जाएगा जिससे समय रहते उनकी जांच कर टीबी की पुष्टि होने पर उनका उपचार शुरू किया जा सके। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें गांवों और शहरी इलाकों में सर्वे कर ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगी जिनमें टीबी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ऊना डॉ. विशाल ठाकुर ने कहा कि विश्व टीबी दिवस पर जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। अभियान के तहत हर क्षेत्र में विभाग की टीमें अपनी पहुंच बनाएंगी।
विज्ञापन


दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना या खांसी के साथ खून आना जैसे लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही जो लोग पूर्व में टीबी से ग्रस्त हुए हैं और वर्तमान में अभी स्वस्थ हैं उनकी भी एहतियातन तौर पर जांच की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और उनका नियमित उपचार शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों का गठन किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि जिले के सभी उपमंडलों में टीबी की जांच के लिए प्रयोगशालाओं में मशीनों की उचित व्यवस्था है। इसके अलावा घर-द्वार पर एक्सरे करने के लिए भी विभाग के पास पोर्टेबल एक्सरे मशीनें हैं। इस सुविधा का भी इस अभियान में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed