फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department has intensified the investigation into the seizure of banned timber.

Una News: प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ने के मामले में विभाग ने जांच की तेज

Tue, 28 Oct 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
The department has intensified the investigation into the seizure of banned timber.
फॉलोअप
विज्ञापन

नादौन की दो, ज्वाली की एक और ऊना की थीं तीन गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वन विभाग अंब की टीम ने बीते रविवार को जिले में प्रतिबंधित लकड़ी से लदी छह पिकअप गाड़ियों को पकड़ने के मामले में जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई दो गाड़ियां हमीरपुर जिले के नादौन, एक कांगड़ा के ज्वाली, दो ऊना जिले के अंबोटा और एक पिकअप दियाड़ा भैरा क्षेत्र की थी। विभाग ने नादौन के संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया है, जबकि ज्वाली के अधिकारियों को भी पत्र भेजा जा रहा है ताकि पूरे प्रकरण का खुलासा हो सके। साथ ही अंबोटा और दियाड़ा भैरा क्षेत्र में यह भी पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी कहां से उठाई गई थी।
वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद वन काटूओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने जिले से पंजाब जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और चोर रास्तों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग अंब रेंज की टीम ने रविवार सुबह ऊना जिला के अंबोटा (आशा देवी के निकट) में तीन पिकअप ट्राले, बणे दी हट्टी में दो और नैहरियां दोसड़का में एक पिकअप ट्राला अवैध लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान गाड़ियों में प्रतिबंधित प्रजाति की चौड़ी पत्ती वाली मिश्रित लकड़ी भरी मिली, जिनमें जापानी शहतूत, आम, सफेदा, कामल, सिंमल, सरीहं आदि की लकड़ी शामिल थी। अंब रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि लकड़ी जब्त किए जाने के मामलों की जांच जारी है। लकड़ी किन स्थानों से उठाई गई, इसकी पुष्टि के बाद संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed