फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department did not take care of the dinghs of Dhamandari bridge which were washed away two and a half decades ago.

Una News: ढाई दशक पूर्व बहे धमांदरी पुल के डंगों की विभाग ने नहीं ली सुध

Tue, 16 Apr 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The department did not take care of the dinghs of Dhamandari bridge which were washed away two and a half decades ago.
15 गांव की 35000 आबादी को जोड़ता है 200 मीटर लंबा पुल
विज्ञापन


मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में आएगा खतरे की जद में
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नारी (ऊना)। लगभग ढाई दशक पहले निर्मित हुए 200 मीटर लंबे धमांदरी पुल को पिछले दिनों आई बाढ़ से खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ से पुल के साथ लगे क्रेट वॉल और डंगे बह गए हैं। लोक निर्माण विभाग भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। यही वजह है कि अब स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं, क्योंकि यह पुल लगभग 15 गांवों की आवाजाही के लिए है और 35000 की आबादी को आपस में जोड़ता है।
बताया जा रहा है कि करीब 3 वर्ष पूर्व पहले पुल की बुनियाद को मजबूती देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने गहरी नींव खोदकर पुल के साथ 10 मीटर चौड़े और लगभग 15 फीट ऊंचे क्रेट वाल लगवाए थे, ताकि पुल को मजबूती मिल सके। अब यह क्रेट वाल पिछले दिनों आई बाढ़ से बह गए हैं, जिनका कोई नामो निशान नहीं है। केवल नींव ही दिखाई दे रही है। खड्ड में कहीं-कहीं इसकी बह चुकी तारें अब भी घास फूस में फंसी हुई नजर आती हैं। यदि ऐसा ही हाल रहा तो आने वाली बरसात में पुल धराशाई हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों में ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी, सदस्य अमरनाथ, विष्णु कुमार, बलराम, नरेश कुमार, अनु बाला, रामपाल, बलविंदर सिंह, बालकृष्ण, सुरेश कुमार, शीला देवी और धर्म सिंह का कहना है कि यदि इसी तरह की एक और बाढ़ आई तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे धमांदरी, डठवाडा, सतलेटा, कुहडू, पलिया, सतोत्थर, अंबेडा, जोल, चौकी मीनार, बड़साला, टकोली के साथ भी जनता का लिंक टूट जाएगा। पुल लगभग 15 गांवों की आबादी को जोड़ता है। यदि वैकल्पिक मार्ग पर आना-जाना हो तो 12 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांव तियूडी में मुख्य सड़क पर रास्ता मिलता है। पुल के पास कई फैक्ट्रियां तथा अन्य लोगों पर भी असर पड़ेगा। इसके अलावा धमांदरी में बाजार जहां 200 दुकाने हैं, इनका रोजगार भी ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने विभाग और सरकार से मांग की है कि पुल के खतरे को देखते हुए मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव भेजा है, विभाग से दोबारा बात करेंगे : पंचायत प्रधान
प्रधान ग्राम पंचायत सुनीता देवी का कहना है कि मामला गंभीर है। पंचायत की तरफ से भी प्रस्ताव डालकर पहले भेजा गया है। विभाग से इस संबंध में दोबारा बात करेंगे।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. जीएस राणा का कहना है कि मामला विभाग के संज्ञान में है। बजट का प्रावधान होते ही तुरंत काम शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से बजट के लिए कहा था, नहीं मिला : भुट्टो
पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का कहना है कि बड़साला और धमांदरी पुल का दो बार दौरा किया है। दोनों का एस्टीमेट बनाकर भी विभाग को भेजा गया है और उनकी पूरी मरम्मत करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बजट का प्रावधान करने के लिए कहा गया था, परंतु बार-बार कहे जाने पर भी आज तक बजट का प्रावधान नहीं किया गया।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed